गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरवां पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो जानलेवा हमले, अवैध शस्त्रों के प्रयोग और चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
बताया गया कि गिरोह ने पूर्व में उचहुंवा बाजार में लाठी-डंडों से हमला कर दहशत फैलायी थी और अवैध हथियारों का प्रयोग किया था। इसके अलावा गिरोह के सदस्य चोरी की मोटर साइकिलों की खरीद-फरोख्त में भी संलिप्त थे। इन गतिविधियों को देखते हुए गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेखुपुर निवासी दीपक यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *