रोवर्स रेंजर के पांच दिवसीय कैंप का हुआ शुभारंभ

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह में 16 से 20 मार्च तक आयोजित होने वाले रोवर्स रेंजर के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के डॉ. अखिलेश द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुपम यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर कैंप के प्रभारी एवं संचालनकर्ता डॉ. श्याम नारायण तिवारी तथा डॉ. अमरनाथ सिंह यादव ने शिविर की रूपरेखा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
शिविर में प्रशिक्षक के रूप में सादिक अंसारी ने छात्र-छात्राओं को स्कॉऊट से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों और टीम भावना के महत्व के बारे में भी बताया। इस अवसर पर डॉ. अमरेश पाठक, डॉ. अजय श्रीवास्तव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *