संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ द्वारा श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव के प्रांगण में ’दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे, सौहार्द्र एवं एकता का संदेश दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। जनपद की धरती हमेशा से गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक रही है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द्र बनाए रखने और समाज में प्रेम व एकता का संदेश फैलाने की अपील की। अंत में सभी ने देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।
कार्यक्रम में बेलाल बेग, नजम शमीम, रियाजुल हसन, अंसार अहमद, शाने आलम, नदीम ख़ान, मो. आमिर, हाफिज मंजूर, अबूलास, हाजी इफ़्तिख़ार, जावेद मंदे, नोमान प्रधान, आदिल प्रधान, वासिक प्रधान, अजीत राय, चंद्रपाल सिंह यादव, तेज बहादुर यादव, इमरान मास्टर, फुजैल, जुल्फिकार बेग, राफ़े सोहराब, अबुल कलाम शाहिद, बरकत बेग, संतोष सिंह, फ़ैज़ी नसीम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव