गौ आधारित खेती से ही समृद्ध होगा भारत का किसान: श्याम बिहारी गुप्ता

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन लाटघाट के निकट जमसर गांव में विहिप गोरक्षा के प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू के आवास पर हुई जिसमे बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता रहे।
संगोष्ठी का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा गौमाता के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रो के साथ दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से मां कालिका शक्तिपीठ धनछुला के मुख्य पुजारी रणविजय महाराज, प्रान्त अध्यक्ष भानु प्रकाश पाण्डेय, विहिप प्रान्त गोरक्षा प्रमुख गोरक्ष प्रान्त सतीश राय, गायत्री शक्तिपीठ लाटघाट से रणविजय महाराज उपस्थित रहे।
गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में किसान तभी समृद्ध होगा जब रसायनमुक्त गौआधारित प्राकृतिक खेती की तरफ लौटेगा और हर किसान के खूँटे पर देशी नस्ल की गाय होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है जिसका निकट भविष्य में सुखद परिणाम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सरकार अपनी गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर की खाद का निर्माण एवं गौमूत्र से जीवामृत निर्माण, बायोगैस जैसे अनेकों योजनाओं पर काम कर रही है।
उन्होंने गौपालकों एवं किसानों को माला व रामनाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा गौसेवा और प्राकृतिक खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करने के लिए आग्रह किया।
संगोष्ठी में विहिप गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुरुप्रसाद सिंह एवं प्रान्त गोरक्षा प्रमुख गोरक्ष प्रान्त सतीश राय की संस्तुति से प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू द्वारा आर्यमगढ़ जिले में विहिप गोरक्षा विभाग की जिला समिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए राघवेंद्र मिश्रा लड्डू को जिला मंत्री एवं अरविन्द मोदनवाल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर नरेन्द्र राय दीनानाथ सिंह, रामाश्रय राय, मनोज विश्वकर्मा, अरविन्द पांडेय, प्रवीण, अनिल राय, चंद्रशेखर राय, हरेंद्र मौर्या, सुशील राय, प्रशांत सिंह, उत्कर्ष, अंकु गुप्ता, आशीष यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *