अराजक तत्वों के खिलाफ मस्जिद के इमाम ने की शिकायत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार के मुख्य चौक स्थित मस्जिद पर होली के दिन रंग और गंदा कपड़ा फेंके जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में मस्जिद के इमाम ने 15 अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ माहुल पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।
नगर पंचायत माहुल के वार्ड नम्बर चार नेहरू नगर निवासी मस्जिद के इमाम मुफ्ती कमालुद्दीन ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि माहुल के मुख्य चौक पर लोग होली खेल रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद दंगा भड़काने की नियत से 10 से 15 अराजक तत्वों द्वारा मस्जिद के गेट के अंदर और बाहर जबरदस्ती रंग और मस्जिद के ऊपर गंदा कपड़ा फेंका गया। यही नहीं अराजक तत्वों द्वारा मस्जिद के साथ ही साथ एक विशेष वर्ग की दुकानों के शटर और उन पर लगे बोर्ड को रंगों से सराबोर कर दिया गया। शिकायती पत्र में इमाम ने यह भी कहा कि नगर पंचायत प्रशासन लगाए गए खुफिया कैमरों को अराजक तत्वों द्वारा ढकने के बाद यह कृत्य किया गया। इमाम द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र देने के साथ ही साथ साक्ष्य के लिए वीडियो फुटेज उपलब्ध कराते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है जांचोपरांत विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *