31 के सापेक्ष तीन प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्रवाई

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार बैठा ने की, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 28 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 14, पुलिस विभाग की 6, विद्युत विभाग की 4, विकास विभाग की 2, वन विभाग की एक तथा अन्य विभागों की 4 शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *