बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में तहसील दिवस के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डा. देवानंद यादव के नेतृत्व में 250 लोगों का मधुमेह की जांच की गई जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक लोगों का शुगर बढ़ा पाया गया। वहीं लगभग 300 से ज्यादा लोगों की बीपी की भी जांच की गई। साथ ही अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। लोगों को मुफ्त में दवा बांटी गई। इस शिविर का सबसे ज्यादा लाभ अधिवक्ता और फरियादियों ने उठाया। डा. देवानंद ने बताया कि मधुमेह एक जटिल समस्या बन करके उभर रही है। मधुमेह से ग्रसित रोगियों की संख्या काफी बढ़ी हुई है जो बड़ा चिंता का विषय है। गलत दिनचर्या और खान-पान के चलते युवा भी मधुमेह के शिकार हो रहे हैं। आज जांच के दौरान 80 प्रतिशत मरीज मधुमेह से ग्रसित पाए गए। तनाव भी इसका मुख्य कारण है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह