आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर में महावीर स्वीट्स का नए परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठान आज करीब साठ वर्षों से नगरवासियों के बीच गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक बना हुआ है। हरिहर कृपालु जी महाराज द्वारा फीता काट कर प्रतिष्ठान का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर डा. भक्तवत्सल पूर्व मंत्री यशवंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संस्थान के संचालक ने बताया कि शुरुआत उन्नीस सौ सड़सठ में हुई थी और तब से लगातार ग्राहकों का प्यार और विश्वास मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि नगरवासियों को बढ़िया से बढ़िया और शुद्ध सामान उपलब्ध कराया जाए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाता और आगे भी यही परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पहले का स्थान काफी भीड़-भाड़ और संकरे क्षेत्र में था, जिससे ग्राहकों को असुविधा होती थी। आसपास के क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि दुकान ऐसी जगह हो जहां वाहन पार्किंग और आने-जाने की बेहतर सुविधा हो। काफी प्रयासों के बाद उपयुक्त स्थान मिलने पर नए परिसर का निर्माण कराया गया है। ग्राहकों को शुद्ध मिठाइयां, नमकीन और विशेष अवसरों के लिए विशेष तैयारियां पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगी।
इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों और अपने सभी पुराने ग्राहकों व सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। भविष्य में भी हम इसी भरोसे को बनाए रखते हुए बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार