जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से महिलाओं ने की अभद्रता

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा उम्मा के पूरा निवासी राम सकल यादव आदि और बुझावन यादव आदि के बीच कई सालों से गाटा संख्या 3499 जमीनी विवाद चल रहा है। जमीन का विवाद का मामला चकबंदी जहानागंज में काफी दिनों से विचाराधीन है।
मामला विचाराधीन रहते हुए दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। यह मामला तहसील निजामाबाद एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह के यहां पहुंचा तो उन्होंने हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी और रिपोर्ट के आधार पर वादी राम सकल यादव के पक्ष में आदेश दिया। उन्होंने एसएचओ निजामाबाद, राजस्व निरीक्षक लेखपाल को मामले को देखने के लिए आदेश दिया कि प्रार्थी के कब्जे की भूमिधरी पर अवैध कब्जाधारी को कब्जा करने से रोका जाए।
शुक्रवार की सुबह जब उसी गाटा संख्या पर पहले से बोए गए गन्ने को काटने को लेकर विवाद बढा तो मौके पर महिला कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बचाव करते हुए समझाने का कार्य किया लेकिन विपक्षी ग्रामीण महिलाओं द्वारा महिला पुलिस के साथ वर्दी पकड़कर खींचातानी करते वायरल वीडियो में नजर आयी। जिसमें पुलिस ने दो पुरुषो को गिरफ्तार कर थाना निजामाबाद भेजा। पुलिस के प्रयास से बढ़ता हुआ विवाद किसी तरह से शांत हुआ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद था जिसमें एसडीएम निजामाबाद द्वारा आदेश दिया गया था। पुलिस आदेश के अनुसार मौके पर गई हुई थी और गन्ना काटने के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जिसमें वाद विवाद हुआ था पुलिस कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *