आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में सम्पन्न करायी गयी। हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम पाली में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में सम्पन्न करायी गयी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली थी नकल विहिन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटीबद्ध रहा। जनपद में उन्ही विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया जहां सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। जिन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे वहां परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया। नकल विहिन परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार था जनपद में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। जिससे की नकल विहिन परीक्षा सम्पन्न करायी जा सके।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में टोटल 273 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। प्रथम पाली में हाई की परीक्षा तथा द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट की परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। प्रथम पाली हाई स्कूल में 77258 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा 6353 छात्र-छात्राएं किन्हीे कारणों से परीक्षा छोड़ दिये। वहीं द्वितीय पाली इण्टरमीडिएट में 80571 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा 6091 के छात्र-छात्राएं किन्ही कारणों से परीक्षा में उपस्थित न हो सके। जनपद में 12444 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार