पंचदिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रयागराज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरदह ब्रह्मस्थान परिसर में पंचदिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ का कार्यक्रम कर्मकांड के विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश पाठक द्वारा कराया जा रहा है। भक्तों द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जा रही है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा पांच बार से लेकर 101 बार तक लोग कर रहे हैं। परिक्रमा में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक है। दोपहर 2 बजे से मंडप में प्रतिष्ठित देवी देवताओं का पूजन होता है। यजमान द्वारा पंडित जी के दिए गए निर्देश के क्रम में सारे कार्यक्रम संपन्न कराए जाते हैं।
इस समय ब्रह्म स्थान परिसर भक्ति के वातावरण में डूब चुका है। सुरक्षा हेतु थानाध्यक्ष बरदह के दिशा निर्देशन में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। सायं काल सात बजे से प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होता है। प्रवचनकर्ता डॉ.मदन मोहन मिश्रा द्वारा प्रवचन किया जाता है। प्रवचन के समय भीड़ अधिक हो जाती है और पूरा वातावरण भक्ति में डूब जाता है। यज्ञ के आयोजन ब्रह्मस्थान परिसर के प्रबंधक राजेश तिवारी एवं उनकी पत्नी श्वेता तिवारी मुख्य यजमान हैं। पंचदिवसीय यज्ञ आगामी 6 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। सात फरवरी को महा भंडारा का आयोजन किया गया है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *