राष्ट्र व्यापी धरने की सफलता हेतु हुआ मंथन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय किसान सभा एवं मजदूर संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर नगर पंचायत फूलपुर में एक बैठक हुई। अध्यक्षता किसान सभा मोर्चा के रामनेत यादव ने की।
बैठक में किसान-मजदूरों की 13 सूत्री प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसान-खेत मजदूर व छोटे दुकानदारों की पूर्ण कर्ज माफी, बुढ़ापे में 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, रामजी राम योजना को रद्द कर मनरेगा की बहाली, किसानों की लागत मूल्य में कमी, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बिजली समेत अन्य जनहित से जुड़ी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। किसानों व मजदूरों से 12 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बशीर मास्टर, रामाज्ञा यादव, जीतलाल, कमला राय, रामलखन राम, अवध, शहनवाज, बेग, जानकी मौर्य, द्विजराम यादव, मंगलदेव, राजेन्द्र, रामचन्द्र, अरुण राय, दिनेश पांडे, राजेन्द्र मौर्य, रामसमुझ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *