एसआईआर को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील सभागार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
बैठक में मतदाता नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए जन-जागरूकता आवश्यक है। इस अवसर पर रत्नेश बिंद मण्डल अध्यक्ष भाजपा नागेंद्र यादव बद्री प्रसाद मो.अनवर पूर्व महाप्रधान बसपा, सपा विधान सभा अध्यक्ष वसीउद्दीन सहित भाजपा, बसपा, कांग्रेस, सपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *