मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज बेलवाना में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जो आगामी दो फरवरी तक चलेगा। सर्व प्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। स्वयंसेवक/स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में बताते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रत्यावर्तन है मुझको नहीं तुमको छात्रों को एक जुट होकर समाज के कार्यों को करना चाहिए। समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ.संध्या राय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रदीप कुमार पाठक एवं डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.यज्ञ नारायण मिश्रा एवं प्रतिभा राय, कमलेश कुमार, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी