आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को व्यापारी हित में एक ज्ञापन दिया गया। यह ज्ञापन पूरे प्रदेश में व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आवाहन पर दिया जा रहा है।
सौंपे गये ज्ञापन में व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकृत सभी व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा सरकारी कर्मचारियों की भांति कराये जाने एवं दुकान जलने का बीमा कराये जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल, महामंत्री जयप्रकाश सेठ, कोषाध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता, अनिल शुक्ला, संतोष सेठ, श्याम नरायन बरनवाल, ईश्वर, आकृष्ट बरनवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार