सेंट जेवियर्स में प्रबंधक ने राष्ट्र ध्वज को दी सलामी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

बोस हॉउस, नेहरू हॉउस, गांधी हॉउस एवं आजाद हॉउस के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट के माध्यम से राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र एवं मुख्य अतिथि के प्रति सम्मान भाव को ज्ञापित किया। प्रबंधक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य तरणी कुमार श्रीवास्तव, स्कूल को-ऑर्डिनेटर धीरेंद्र भारद्वाज, मोना सिंह आदि ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रधानाचार्य द्वारा देश के कई महापुरूष वीर एवं वीरांगना जैसे गाँधी जी, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाषचन्द्र बोस, बेगम हजरत महल, रानी लक्ष्मीबाई, राम प्रसाद बिस्मिल, राजगुरू, सुखदेव आदि की झाँकी को प्रभात फेरी के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *