आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, फरिहा, आजमगढ़ एवं सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, भिवण्डी, महाराष्ट्र के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सीपीएस भिवण्डी, महाराष्ट्र में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक एवं चेयरमैन अयाज़ अहमद खान द्वारा और जाफरपुर में चेयरपर्सन तरन्नुम खानम, फरिहा में मैनेजर नवाज़ अहमद खान तथा सीपीएस मुबारकपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजर डा.आज़ाद अहमद खान द्वारा झंडारोहण से हुआ। जिसमें सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत झंडा गीत गाया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
छात्र, छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसका प्रारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। नन्हें मुन्नों ने ‘एक दिन मिट जाएंगे’ पर डांस किया। फिर देशभक्ति गीत ‘फ्रीडम फाइटर’, ‘देशभक्ति डांस’, ‘छाला मैं लड़ जाना’, ‘चांद तारों से है ये देश’ आदि देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही इंगलिश स्पीच, उर्दू स्पीच और हिन्दी स्पीच भी छात्रों द्वारा दी गई। सांस्कृतिक गीतों ‘उनको तुम अपना बना ले’, ‘घर कब आओगे’ तथा ‘जागा हिन्दुस्तान’ पर भी डांस प्रस्तुत किया गया।
संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन अयाज़ अहमद खान ने देशवासियों, जनपदवासियों अपनी सभी शाखाओं के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल