श्वेत पत्र से बचते दिखे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल को लेकर जब पत्रकारों ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि से विकास कार्यों का श्वेत पत्र जारी करने का सवाल किया तो उन्होंने इस पर स्पष्ट जवाब देने से किनारा करते हुए इधर उधर की बातों का सहारा लिया। सवालों के घेराव के बीच ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव ने यह स्वीकार किया कि ब्लाक की कुछ ग्राम सभाएं अब भी विकास कार्यों से वंचित हैं।
पत्रकारों द्वारा बार-बार पूछे जाने पर भी प्रमुख प्रतिनिधि अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का कोई लिखित ब्योरा या ठोस आंकड़ा प्रस्तुत नहीं कर सके। श्वेत पत्र जारी न करने को लेकर उन्होंने चुनावी राजनितिक उत्तर देते नज़र आये। लेकिन विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए। इसी दौरान उन्होंने यह भी माना कि संसाधनों की कमी के कारण सभी ग्राम सभाओं में समान रूप से विकास कार्य नहीं हो पाए।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की इस स्वीकारोक्ति के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई ग्राम सभाओं में सड़क, नाली, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव आज भी बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों का यह भी कहना है कि ब्लाक स्तर पर किए गए कार्यों का श्वेत पत्र सार्वजनिक किया जाए, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
वहीं विपक्षी जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को लेकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कार्यकाल में व्यापक विकास हुआ है तो श्वेत पत्र जारी करने से परहेज क्यों किया जा रहा है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *