सेवा सरोकार सेना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेवा सरोकार सेना के तत्वावधान में आशुतोष इंटर कॉलेज, रसूलपुर बाजबहादुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविर में पेट, लिवर, मधुमेह, हृदय, नेत्र, महिला एवं बाल रोग संबंधी समस्याओं की जांच की गई। इसके साथ ही बीपी, वजन और एसपीओ₂ की निःशुल्क जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में डा. संदीप राय, डा. विवेक मिश्र, डा. सी. दुबे, डा. एआर सिंह (अधीक्षक, लालगंज) तथा डा. जैनेंद्र मिश्रा (एमओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा) ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अमित प्रकाश चौबे ने कहा कि सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की बात कही। शिविर के सफल आयोजन में उत्कर्ष तिवारी (जिला कार्यकारिणी सदस्य), नवीन कुमार पाण्डेय (आरएसएस), गौतम चौबे, राकेश चतुर्वेदी, अमन सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *