पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष सरवर खां का शुक्रवार की शाम लखनऊ स्थित एचएस मल्टी सिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। निधन की खबर से वाहन चालक संघ सहित पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
उक्त जानकारी सीएमओ के वाहन चालक विजय दूबे द्वारा एक विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से साझा की गई, जिसके बाद से ही सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।
सरवर खां अपने जीवन में एक सरल, कर्मठ, मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। वे हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए तत्पर रहते थे। संघ को मजबूती प्रदान करने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनके अचानक चले जाने से संघ को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट-बबलू राय