सरकार कर रही किसानों का हनन: दरोगा प्रसाद सरोज

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गोमाडीह में किसान महोत्सव एवं स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विरहा गीत, धोबिया नृत्य, कंबल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए कार्य किया जिसे जीवन में कभी भुलाया नहीं जा सकता। सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि आज सरकार किसानों का हनन कर रही है। किसान महंगाई, खाद, पानी आदि की समस्या से त्रस्त है, आज किसान आत्महत्या कर रहा है।
पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने कहा कि इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का नाम इतिहास के पन्नों में अमर है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, चरम सीमा पर है किसान व नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शाहिद आजमी, पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद, शैलेंद्र यादव, राजेश यादव, शारद यादव, राज नारायण यादव आदि उपस्थित थे। संचालन महासचिव हरि प्रसाद दूबे ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *