रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद के लिए जुटे किसानों को मनमानी का शिकार होना पड़ा। वितरण व्यवस्था मनमाने ढंग से होने के चलते किसानों को मायूस लौटना पड़ा।
इन दिनो खेतों मंे फसल सिंचाई के बाद किसान यूरिया खाद का छिड़काव कर रहे हैं। साधन सहकारी समिति पर दूसरी खेप का मंगलवार को वितरण होना था। किसान ठंढ में भी भोर से जुट गये थे। वितरण व्यवस्था की दशा ये रही की कुछ किसान पासबुक जमा कर इंतजार कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ पैसा जमा कर पर्ची के सहारे खाद लेते रहे। सचिव की मनमानी के चलते जहां किसान दो बोरी के लिए बेहाल थे वहीं बीस बोरी तक लेने वाले सक्रिय रहे। समिति पर प्राइवेट कर्मियों की भी मनमानी रही। वितरण के दौरान पूरे दिन जुगाड़ वाले सक्रिय रहे। जबकि सुबह से आये किसान मायूस लौट गये। समिति पर लंबे समय से सचिव की मनमानी से दुर्व्यवस्था का बोलबाला है। किसान रामजीलाल, विजई प्रसाद, जयदेव आदि ने बताया कि खुले बाजार में मनमाने दर पर बिक रही और समिति पर मनमाना वितरण किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा