परपोती के जन्मदिन पर वितरित किया पोषण पोटली

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक व्यवसाई ने अपनी परपोती के जन्मदिन पर पोषण पोटली व कंबल का वितरण किया।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत यह पोषण पोटली ठेकमा के व्यवसाई हनुमत आभूषण निर्माता के संयोजक राज कुमार सेठ ने अपनी परपोती कासवी के जन्मदिन अवसर पर उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के चिकित्सा प्रभारी डा. वीरेंद्र प्रसाद ने सेठ जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 15 दिसंबर को राजकुमार सेठ ने 50 मरीजों को गोद लिया था और उनको पोटली व कंबल वितरित किया था। कुछ गरीब मरीज छूट गए थे जिसमें आज उन्होंने टीबी के दस मरीजों को पोटली कंबल दिया। इस अवसर पर मनोज सेठ, सरोज सेठ, हनुमंत सेठ, धर्मेंद्र कुमार, किरन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देवेश यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *