निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रोवां, चकरोवां, दिलौरी, शेखपुर दाऊद, बूथ नं 377, 378, 379, 380, 382, 383, 384 आदि बूथों पर बहुजन समाज पार्टी आजमगढ़ के मण्डल कोआर्डिनेटर ओंकार शास्त्री के नेतृत्व में शनिवार को बूथ कमेटी के पदाधिकारियों, बीएलओ व बीएलए से मिलकर एसआईआर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदाताओं का एसआईआर का काम पूरा करा लें जिससे आने वाले समय 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती को पुनः पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में फैली अराजकता मंहगाई व भ्रष्टाचार को खत्म कर कानून का राज स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, दीदारगंज विधानसभा सचिव रतन भारती, सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप, ड़ा. कमलेश, जयप्रकाश, विनोद कुमार प्रधान, दिलीप कुमार, प्रेमचंद, श्यामलाल, जगदीश बौद्ध, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र