श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विधायक स्पर्धा खेल के द्वारा महराजगंज ब्लॉक के तपेश्वरी इंटर कॉलेज सदरहा के मैदान में बुद्धवार को दो द्विवसीय विधायक खेल स्पर्धा दो ब्लॉक बिलरियागंज व महाराजगंज के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग के विधायक स्पर्धा खेल के द्वारा प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम का समापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र अपने प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश और देश में अपनी स्पर्द्धा से आगे बढ़ते हुये विद्यालय और जिले का नाम रोशन करते है। प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। वही प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र और छात्राओ को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह, प्रवक्ता नरसिंह सिंह, राजेश कुमार, अमर सिंह, उमेश यादव, राजेश कुमार, दीपक सिंह, राहुल यादव, प्रमोद कुमार, बाबूराम यादव, रेखा देवी, निशा देवी और छात्रो के अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *