हिन्दू धर्म देता है संस्कार की शिक्षा

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित एक मैरिज हॉल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अवनीश जी महाराज मुख्य पुजारी पौहारी बाबा मंदिर सरैया रहे। उन्होंने कहा कि हम सभी को सनातन जीवन जीने की कला सिखाता है। हिंदुओं के लिए उनका सनातन धर्म सर्वाेपरि होता है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रवक्ता हिंदी विभाग जीएसएस पीजी कॉलेज कोयलसा हरिसेवक पांडेय ने कहा कि हमें हिंदू धर्म जीने की कला सिखाने के साथ-साथ संस्कार की भी शिक्षा देता है। यहां पर अनेक तरह के त्यौहार एव व्रत एवं पूजा अर्चना हमारे धर्म को और भी खास बनाते हैं। हमारे यहां की परंपरा रही है कि हम सभी धर्म को आदर एवं सम्मान देते हैं और पूरी निष्ठा लगन के साथ अपने त्यौहार को धार्मिक मान्यता के आधार पर मानते हैं। सूर्य और चंद्रमा के दिनचर्या से ही यहां का पावन पर्व मनाया जाता है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गुडलक सिंह, मण्डल अध्यक्ष रूद्र शर्मा, नगर विस्तारक कुबेर व आयूष, खण्ड ब्यवस्था प्रमुख जामवंत सिंह, खण्ड ब्यवस्था कार्यवाह चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, राजकिशोर, रिया पाण्डेय, जगन्नाथ राजभर, पशुपतिनाथ सिंह, अभय प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, अविनाश पाठक, संतोष शर्मा, रिंकू सिंह, अमरेंद्र सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोपाल आर्या ने की।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *