फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के ग्राम विकास ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति संगठन बैनर तले एक दिसम्बर से आनलाईन उपस्थित व गैर विभागीय कार्य कराए जाने के विरोध स्वरूप हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार द्वारा निर्देशित कार्य को सम्पादित करा रहे थे और अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। खण्ड बिकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नॉमित ज्ञापन दे रहे थे। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी गांव में बने डोंगल को खण्ड बिकास अधिकारी को सौंप दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन ब्लाक अध्यक्ष बिजयचन्द की अध्यक्षता में एक बैठक सहायक बिकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय के समक्ष करके समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों ने खण्ड बिकास अधिकारी कार्यालय पहुचकर अपना-अपना डोंगल बीडीओ फुलपुर इशरत रोमेल को सौंप दिया।
इस अवसर पर बृजेश कुमार, अरुण कुमार, गुलाब शर्मा, अरबिंद यादव, प्रशांत, रविन्द्र, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय