ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व सनातन भगवा रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विजय बहादुर राय को संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बरदह बाजार में संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। लोगों ने माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि विजय बहादुर राय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सनातन धर्म की मजबूती, संगठनात्मक विस्तार और वैदिक परंपराओं के संरक्षण को नई ऊर्जा मिलेगी। विश्वास व्यक्त किया गया कि अब गांव-गांव और घर-घर तक सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और अधिक मजबूत एवं व्यापक रूप से होगा।
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर राय ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सनातन धर्म की सेवा और प्रसार के लिए मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करूंगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेता हूं।
कार्यक्रम में चंदेशर राय डीसीएफ पूर्व चेयरमैन, श्रीनाथ पांडेय राष्ट्रीय मंत्री, आर. सिंह बब्बू, परमहंत सिंह, शिव गोविंद राय, राजेश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश राय, राधेश्याम राय, नागेंद्र सिंह, तेज बहादुर सिंह, रामसमुझ राय, रामसुंदर राय, इंद्रमणि भट्ट, तेज बहादुर सिंह, राज नारायन राय, मोहन राय, अनिल राय, वली मोहम्मद अंसारी, प्रकाश मौर्य, इंद्रमणि राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय