फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार द्वारा विद्युत बिल भुगतान में उपभोक्ताआंे को बिजली बिल राहत योजना 2025 एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान में छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर और कार्यालय खुले रहेगें उक्त बातें अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड फूलपुर हरीश प्रजापति ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
सरकार द्वारा विद्युत बिल में सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी व मूल बिल में 25 प्रतिशत भारी छूट देकर बकाया बिल राजस्व की प्राप्ति के लिए एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चला रही जिसके लिए गांव गांव बिद्युत अधिकारी कैम्प लगाकर भ्रमण कर ओटीएस करा रहे हैं एक मुश्त समाधान योजना के तहत भारी छूट का लाभ बिद्युत उपभोक्ताआंे को मिल रही है। लगातार इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे माह छुट्टी के दिन विद्युत कैश काउन्टर व बिद्युत कार्यालय खुले रहेंगे। इस सम्बंध में विद्युत वितरण खण्ड फूलपुर के अधिशासी अभियंता फूलपुर हरीश प्रजापति ने आन लाइन मीटिंग के दौरान वितरण खण्ड के समस्त बिद्युत उपखण्ड के अवर अभियन्ता कैशियर एसएसओ लॉइन मैन को निर्देशित किया है कि छुट्टी के दिन भी समस्त बिद्युत उपकेंद्र कार्यालय कैश काउंटर खुले रहेंगे मेरे द्वारा निरीक्षण के दौरान कही किसी विद्युत स्टेशन पर काउन्टर और कार्यालय बन्द पाए गए तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय