काली पट्टी बांध आनलाइन हाजिरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खण्ड विकास कार्यालय सठियांव के सामने गुरुवार को ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वाधान में गुरुवार को विकास खंड कार्यालय सठियांव पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के चौथे दिन बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अंगद चौहान मंत्री के नेतृत्व में सचिवों ने काली पट्टी बांध कर मुख्यालय पर आनलाइन उपस्थिति के फरमान का विरोध किया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों के पास चार से पांच गांव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। हम लोगो को कहीं न कहीं बाध्य किया जा रहा है। जब चाहते हैं किसी न किसी दूसरे कार्य करने के लिए लगा दिया जाता है। साइकिल से चलने के लिए दो सौ रूपये भत्ता दिया जा रहा है जबकि ग्रामीणों के कार्य से लेकर तहसील तक के कार्य किये जा रहे हैं। ऐसे में सही समय पर उपस्थित होकर आनलाइन उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अंगद चौहान मंत्री ने कहा कि इस आदेश को वापस लिया जाय नहीं तो पांच दिसंबर को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सांकेतिक सत्याग्रह एवं पंचायत सचिवों पर थोपे गए अन्य विभागों के कार्याें का विरोध किया जायेगा।
विरोध प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से हरिकेश राय, संतोष सिंह, प्रभाकर पाण्डेय, उमाशंकर गौतम, विनोद यादव, अनुराग श्रीवास्तव, धनंजय राय, ज्ञानदीप, कीर्तिका यादव आदि शामिल हैं।
फूलपुर प्रतिनिधि के ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति विकास खण्ड फूलपुर द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति व गैर विभागीय कार्याे के विरोध में ब्लाक परिसर में प्रदर्शन के बाद काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। इस मौके पर विजयचंद यादव अध्यक्ष, अरविंद यादव, बृजेश कुमार, अखिलेश कुमार, सुनील गौड़, ओमप्रकाश यादव, अरुण कुमार, अभिमन्यु यादव, रवि यादव, रविन्द्र, ओमप्रकाश, प्रशांत, सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *