साइबर ठगी के 6.50 लाख पीड़ित को कराया वापस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साइबर सेल टीम ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए साइबर ठगी में निकाले गए 6.50 लाख रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित पुनवासी विश्वकर्मा को सुरक्षित वापस कराई है।
पीड़ित ने बीते 30 अक्टूबर को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा खाते से रुपये निकाल लिए जाने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को दी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला साइबर सेल को सौंपा गया। एएसपी यातायात, नोडल अधिकारी साइबर सेल विवेक त्रिपाठी एवं सीओ सदर, सहायक नोडल अधिकारी आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक से लगातार संपर्क बनाए रखा, ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया और तकनीकी तौर पर रकम को समय रहते होल्ड करा लिया। कुशल समन्वय, तकनीकी दक्षता और टीम की निरंतर निगरानी के चलते पूरी राशि सुरक्षित पीड़ित के खाते में वापस जमा करा दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगू, प्रभारी साइबर सेल, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार भारती, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश जायसवाल, कांस्टेबल राहुल सिंह व श्याम कुमार साहनी शामिल हैं।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *