अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आत्मनिर्भर भारत की कल्पना हुई साकार

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आत्म निर्भर भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अतरडीहा गांव के एक विद्यालय में स्कूली बच्चों को सशक्त भारत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य रहे। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर एवं शक्तिशाली की श्रेणी में आ चुका है और यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की देन है। इन्होंने भय मुक्त समाज के साथ-साथ सरकार ने शिक्षा जागरूकता पर विशेष बल दिया। आज यही कारण है कि भारत परमाणु ऊर्जा हों या जमीन से लेकर अंतरिक्ष में भारतीय वैज्ञानिक ने भारत और विश्व के कोने- कोने में शिक्षा के बल पर अपना लोहा मनवाने का काम हुआ। जब से मोदी जी की सरकार बनी सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार हुई।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *