सांसद से मिले गुरूटोलावासी, बतायी समस्याएं

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामाजिक संगठन भारद रक्षा दल के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में वार्ड नंबर 7 मुहल्ला गुरूटोला-अनन्तपुरा के मुहल्लेवासियों ने नाली-नाला की सफाई व टूटी पटिया को लेकर सदर सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को शिकायती पत्र सौंपा और समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की। पत्रक मिलने पर सांसद निरहुआ ने खुद मौके पर पहुंचकर मुहल्लावासियों की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।
सौंपे गए ज्ञापन में मोहम्मद अफजल ने बताया कि शहर के गुरूटोला में स्थित बड़ा नाला कटरा तिराहे से एकतखा पुल होते हुए कोलघाट तक जाता है, कूड़े से नाला पूर्ण रूप से जाम हो गया है जिससे आए-दिन नाले से गंदा पानी निकलकर सड़क पर बहता रहता है। बारिश में स्थिति बद से बदत्तर हो जाती है, मुहल्लावासियों का आना-जाना दूभर हो जाता है। साथ ही लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी भर जाता है। नाले की पटिया जगह-जगह टूट गयी है, जिससे उक्त नाले में कई लोग गिर भी चुके हैं। इसके साथ ही मुहल्लावासियों ने शंकर जी की मूर्ति से लेकर सब्जी मंडी व सब्जी मंडी से कटरा तिराहे व सब्जी मंडी से पांडेय बाजार की जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़क को अतिशीध्र निर्माण कराए जाने की मांग किया। इस मौके पर डॉ.तारिक, सलीम अहमद, अनिल प्रजापति, राजू प्रजापति, परवेज, लालचन्द, मिथिलेश, बरखू, नितिथ सोनकर, अखिलेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *