रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के स्टेट बैंक के सामने स्थित एटीएम घर में लगी एटीएम मशीन की बटन पर केमिकल अराजकतत्व द्वारा गिराने से पाच दिनो से मशीन जहां काम नहीं कर रही वहीं पैसा निकालने के लिए उपभोक्ता परेशान हैं।
बैक के सामने किराये के भवन में एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। लबेरोड होने के चलते लोगो को काफी सहूलियत मिलती थी। पांच दिन पूर्व किसी अराजकतत्व ने मशीन पर लगी बटन पर केमिकल गिरा दिया जिससे कोई भी बटन काम नहीं कर रही है। आयेदिन उपभोक्ता परेशान हैं। क्षेत्र के विमलेश राम, राजेन्द्र सिंह, राकेशचंद आदि ने कहा कि बैंक के सामने एटीएम मशीन की यह दशा है तो और जगहों पर क्या होगी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा