निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहबरपुुुुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में शुक्रवार की देर रात आवासीय मंडई में आग लगने हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
तहबरपुुुुर थाने के इब्राहिमपुर गांव निवासी मोनू पुत्र स्व. कैलाश ईंट के दीवाल पर मंडई के ऊपर करकट रखा था। उसी में सपरिवार गुजारा कर रहा था। शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आवासीय मंडई जलने लगी। मंडई में आग देख गांव के लोग जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बाल्टी से पानी डालकर आग को बुझाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक आवासीय मंडई में रखा अनाज विस्तर चारपाई कपड़ा बक्सा सहित सारा समान जलकर राख हो गया। मकान स्वामी के शरीर के कपड़े को छोड़कर सब उसके घर में जल गया। आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शनिवार को दोपहर एसडीएम निजामाबाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल को घटना स्थल पर भेजा गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को आदेशित किया गया है कि अग्नि पीड़ित परिवार को राशन तत्काल उपलब्ध कराएं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र