लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां ब्लॉक के नूरपुर उर्फ भंवरपुर स्थित उदंति नदी तट पर रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। अध्यक्षता क्रांतिकारी रोशन सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। हरिहरपुर घराना के आदर्श ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने भगत सिंह के संघर्षों और बलिदान पर प्रकाश डाला। भगत सिंह सेवा संस्थान के प्रहलाद फौजी सैकड़ों युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकालते हुए पहुंचे। अध्यक्ष क्रांतिकारी रोशन सिंह ने कहा कि मात्र 24 वर्ष की आयु में भगत सिंह की शहादत ने भारतीय युवाओं में क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित कर दी थी।
इस अवसर पर अनुराग सिंह सोनू ब्लॉक प्रमुख पल्हना, विक्रांत सिंह, बृजेश सिंह, अजीत सिंह, दीपक सिंह, अंशु सिंह, संजय सिंह, रवि प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, हरिकेश सिंह, आशीष सिंह, शिवम सिंह, अर्पित सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद