आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्राम चोरपाकला खुर्द में सोमवार को जन अधिकार पार्टी की बैठक जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या के गांव पर गांव चलो अभियान के तहत हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 2027 में प्रदेश में जन अधिकार पार्टी की सरकार बनेगी। जनता सभी दलों से ऊब चुकी है और पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को जन अधिकार पार्टी की नीतियों को बताया गया। पार्टी की नीतियों को जानकर लोग पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार हुए। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी प्रदेश महा सचिव दिनेश वर्मा, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा विकास विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश मौर्य, जिला महासचिव सुभाष मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास मौर्य, नगर अध्यक्ष विवेक कुमार, विधान सभा घोसी अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य सहित जन अधिकार पार्टी के जिला और प्रदेश के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल