भाजपाइयों ने तय की सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर शनिवार को भीमबर स्थित एक मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मंडल स्तर पर सेवा से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा के लिए केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा के जरिए संगठन को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि सेवा ही संगठन है, और पार्टी का हर कार्यकर्ता इस सोच को लेकर समाज में काम करता है। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’, स्वास्थ्य शिविर और प्रबुद्ध सम्मेलन जैसे आयोजन किए जाएंगे। स्कूलों और महाविद्यालयों को भी इन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मदद से विभिन्न स्थानों पर दो अक्टूबर तक लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें गांव और कस्बों को शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर आशुतोष मिश्र, शैलेन्द्र तिवारी, रामसागर सिंह, रणंजय सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, रमाकांत गोस्वामी, नरेंद्र सिंह, धीरज सिंह, बिमल दुबे, सुरेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्र और संचालन मण्डल उपाध्यक्ष लालजी सिंह ने किया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *