गोर्साइं की बाजार आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शांति पब्लिक स्कूल सिंघाड़ा गंभीरपुर का छात्र शिवम यादव पुत्र श्रीनिवास यादव ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस आरजीकर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में दाखिला के लिए चयनित हुआ। विद्यालय के छात्र की एमबीबीएस में दाखिला की खबर मिलते ही परिवार और विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवम यादव ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार को विद्यालय में अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। शिवम यादव ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनो को दिया और कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही आज मैंने कामयाबी हासिल किया। छात्रों के बीच बताया कि लगन और कड़ी मेहनत से असंभव को संभव बनाया जा सकता है।
रिपोर्ट-मिर्जा तारिक बेग