राज्य के विकास हेतु रोड मैप पर प्रबुद्धजनों के साथ हुई चर्चा

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहद ब्लाक स्तरीय प्रबुद्धजनों के साथ संवाद विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद अस्थाना व वरिष्ठ अतिथि मण्डल अध्यक्ष भाजपा रत्नेश बिंद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लाक इकाई स्वयं सहायता समूह द्वारा किया गया। अभियान में जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहांे, छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयं सेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया एवं आम जन मानस के साथ विगत 8 वर्षों में प्रदेश के विकास यात्रा के संबंध में अवगत कराते हुए राज्य के विकास हेतु रोड मैप पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला समूह एवं श्रमिक संगठनों के साथ संवाद विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में जुड़कर महिला अपनी आमदनी श्रमिक अपनी आय बढ़ा सकते हैं, स्वालम्बी बन सकते है और सरकार की यही मंशा हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा मित्र बनाये जाने और उसके लाभ के बारे में रामलखन यादव डीओ जीवन बीमा निगम फूलपुर द्वारा श्रमिक संगठन व महिला समूह संगठन की दीदियों को बिस्तार पूर्वक बताया गया। आय के संबंध में बताते हुए बीमा मित्र से जुड़ने का आह्वाहन किया गया।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी राजेन्द्र प्रसाद, सिरिन फातिमा, शौरभ यादव, गौरव यादव, रेखा भारती, सीमा, शकुंतला, नीलम, शशिकला आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *