आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा आगामी 26 सितंबर को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में भव्य रास डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर गुजरात से विशेष रूप से बुलाए गए डीजे कलाकारों की धुन पर माता रानी के जयकारों के बीच डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम होगा। उक्त आशय की जानकारी दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सिर्फ डांडिया ही नहीं, बल्कि कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं, जिनमें ग्रुप डांडिया, ड्रेस, कपल डांडिया प्रतियोगिता शामिल है। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने 4 अक्टूबर को विशेष आयोजन रास डांडिया एवं सिंदूर खेला भी कराने की घोषणा की है।
अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखा जाए। डांडिया और सिंदूर खेला जैसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं और महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनकी सहभागिता को और मजबूत करते हैं। जनपद में यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उत्सव और सामाजिक एकजुटता का बेहतरीन संगम बनने जा रहा है।
रिपोर्ट-सुबास लाल