आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्रिश्चियन हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग, हरबंशपुर, मेंएक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जी.एन.एम. बैच 2022-25 तथा ए.एन.एम. बैच 2023-25 की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी, गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में नर्सिंग पेशे के महत्व और समाज सेवा में नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, एडवोकेट इंद्रसेन, अजीत राय, सोनू सोनकर, नरेंद्र सिंह, रामप्यारे यादव, अशोक सिंह भाजपा प्रभारी आजमगढ़, संदीप सिंह सोनू, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष बीना सिंह, प्राचार्या अवनी एन.आर. तथा उप प्राचार्य संदीप मौर्य आयुर्वेद प्राचार्य डॉ आमिर मुमताज पैरामेडिकल प्राचार्य अर्पण कुमार श्रीवास्तव व सभी अध्यापक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छात्रों के अनुभव साझा करने से माहौल भावुक और यादगार बन गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार