रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खालीसपुर में दो बाइकों की टक्कर मंे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा असुराइन पुरवा निवासी दीपक चौहान 20 वर्ष पुत्र रामसूरत निजी स्कूल बस चालक है। मंगलवार को घर से बाइक से अपनी मां माधुरी देवी को दवा के लिए मेहनगर शाहदेवइत जा रहा था। खालीसपुर बाजार के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से बाइक टकरा गई। घटना मंे दीपक को गंभीर चोट आई जबकि मां दूर छिटक गई। नागरिकों ने घायलावस्था मंे निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। मां को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में दूसरे नम्बर पर था, एक बहन है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा