आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद आजमगढ़ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा अंशु राय ब्लॉक मंत्री के नेतृत्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह से संकल्प पत्र के साथ भेंट की जिसका विमोचन किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ द्वारा शैक्षिक उन्नयन तथा शिक्षकों के मनोबल संवर्धन हेतु अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री श्री अंशु राय ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ष्हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमानष् राष्ट्र व्यापी अभियान की शुरुआत की है जिसमें 1 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी।करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक इस संकल्प कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालयों की प्रार्थना सभा में ष्हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमानष् का साझा संकल्प लेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ ,अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे । विद्यालय की संपदा और संसाधनों को राष्ट्र धन मानकर उसका विवेक पूर्ण उपयोग और संरक्षण इस अभियान का मूल मंत्र है ।इस अभियान के तहत विद्यालयों में भेदभाव मुक्त माहौल बनाया जाएगा सभी समान भाव से सीखने और सिखाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह अभियान विद्यालय को राष्ट्र निर्माण का तीर्थ बनाएगा जिसका मुख्य संदेश है ष्हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है और हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।ष्
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मंत्री अंशु राय, कोषाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरेश राय उपाध्यक्ष-रविन्द्र जायसवार, अविनाश शाही, प्रदीप तिवारी संगठन मंत्री-धनंजय मिश्र संयुक्त मंत्री-अभय कुमार यादव, संजीव चतुर्वेदी, अभिनव राय, मीडिया प्रभारी-दिनेश कुमार पाण्डेय प्रवक्ता-संतोष चौहान लेखाकार सुरेंद्र चौहान तथा न्याय पंचायत प्रभारी चंदन सिंह, सुशील कुमार, दिलीप राय, शिवम यादव, संतोष यादव, पुष्कर माथुर, अखिलेश यादव, रविकांत मिश्र, कुमार शुभम, दुर्गेश शुक्ला आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल