रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंधौरी के पास रविवार को मदरसा की स्कूल बैन गड्ढे में पलट गई। घटना में बैन में सवार छात्र बाल-बाल बच गये। निजामाबाद कस्बे के एक मदरसे की बैन रविवार की सुबह छात्रांे को लेने के लिए क्षेत्र के बसही गांव गई थी। तीन छात्रों को लेकर बैन मदरसा जा रही थी। अंधौरी के पास मैजिक अनियंत्रित हो कर गड्ढे में चली गई। आस-पास के लोगो ने छात्रांे को बाहर निकाला। सभी तीन छात्र सुरक्षित बच गये।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा