सम्मानित किये गये देवारा विकास सेवा समिति के पदाधिकारी

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के देवरांचल की अग्रणी सामाजिक संगठन देवारा विकास सेवा समिति को हर समय जिले की अग्रणी सामाजिक संगठन का साथ मिलता रहा है और मानव सेवा तथा क्षेत्र के विकास में सामाजिक संगठनों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहा है। इसी कड़ी में विगत दिनों देवारा क्षेत्र में विकास को गति देने की हर संभव कोशिश कार्यरत देवारा विकास सेवा समिति को प्रयास का साथ मिला है। विगत दिनों समिति ने अपने संगठनात्मक संरचना को विस्तार दिया जिसमे ब्लाक, तहसील व जिले स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का चयन कर सामाजिक सेवा क्षेत्र में और विस्तार किया। प्रयास सामाजिक संगठन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कार्यालय पर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव, प्रयास अध्यक्ष चरणजीत सिंह, प्रयास सचिव सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, श्याम कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *