रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के शिव मंदिरों सोमवार को पर भंडारे में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। हर हर महादेव के जयघोष होते रहे। भंडारा सायं से देर रात तक चला।
सावन माह के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के एक दर्जन मंदिरों में भंडारे हुए। इससे पूर्व मंदिर में पूजन हुए। मंदिर हिस्से में आयोजित भंडारे की तैयारी सुबह से ही चल रही थी। देर शाम से शुरु भंडारा देर रात तक चला। लोगां ने बढ चढ कर प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के निजामाबाद मार्ग स्थित जल निगम टंकी स्थित शिव मंदिर में हजारों श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हर हर महादेव का जयघोष होता रहा।
इस अवसर पर रतन सेठ, सुजीत चौरसिया, आनंद यादव, सोनू वर्मा, सौरभ यादव, हेमन्त राय, शिव कुमार, राजेश यादव, सतीश मोदनवाल, राजेश गुप्ता, हरिबंश, गोलू, दुर्गेश आदि व्यवस्था संचालन में लगे रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा