सर्प दंश से छात्रा की मौत

शेयर करे

लाटघाट आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव में एक छात्रा को सोते समय विषैले जन्तु से काट लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया मनिकाडीह गांव निवासिनी श्वेता 14 वर्ष पुत्री सतीश जो कक्षा नौ की छात्रा थी बुधवार की भोर में सोते समय जहरीला जंन्तु काट लिया जिससे उसे घबराहट होने लगी। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जब तक लोग समझ पाते जहर चढ़ता गया। आनन-फानन में लोग उसे दोहरीघाट जनपद मऊ इलाज के लिए ले गये। चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि इसे जहर फैल चुका है बचना मुश्किल है कुछ ही देर बाद श्वेता ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। वहीं श्वेता की मृत्यु से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-विजय यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *