उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किये गये उपेन्द्र शुक्ला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कम्पोजिट विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक उपेन्द्र दत्त शुक्ला को उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान सहायक शिक्षा निदेशक व बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मिलने पर हरिहरपुर के ग्रामीणों की उपस्थिति में पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव व अजय मिश्रा द्वारा हरिहरपुर घराना सम्मान से सम्मानित किया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कम्पोजिट विद्यालय हरिहरपुर किसी कान्वेन्ट स्कूल से कम नहीं है इस विद्यालय का कायाकल्प करने में निश्चित रुप से प्रधानाध्यापक का विशेष योगदान है प्रधानाध्यापक के प्रयासों से इस विद्यालय का नाम जिले में रोशन हुआ। इस मौके पर अजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, उदयराज मिश्र, कमलेश मिश्रा, शीतल मोहन मिश्र, पूर्व प्रधान रामबचन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *