आठ वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर कराया रूद्राभिषेक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्राभिषेक कराया। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भगवान भोलेनाथ से विजय की कामना के साथ रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नीलम सोनकर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, विनोद राय, पवन सिंह मुन्ना, हरिबंश मिश्रा, नागेंद्र पटेल, आनंद सिंह, विभा बरनवाल, पूनम सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, सुजीत सिंह, बृजेश यादव, राजेश सिंह महुवारी, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, बबिता जसरासरिया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *